जसपुर पुलिस द्वारा 40 लीटर अवैध शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार 

– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को 40 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया ।
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध जनपद में व्यापक स्तर पर विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है । जिसके तहत पुलिस अधीक्षक  अपराध, पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी महोदय काशीपुर के पर्यवेक्षण में जसपुर पुलिस द्वारा दिनांक 19.07.2026 को  गश्त, चैकिंग के दौरान गुरमुख सिंह पुत्र समीर सिह शशनिवासी ग्राम नया टांडा प्रभापुर थाना जसपुर जनपद उ0 सि0 नगर को  लगभग 40 लीटर कच्ची शराब खाम के साथ टांडा प्रभापुर के पास गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके विरुद्ध अपराध संख्या- 285/26 धारा- 60(1) आबकारी अधिनियम  के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की ।
पुलिस टीम:               
1-प्रभारी निरीक्षक राजेश पाण्डेय
2-उप निरीक्षक ललित दिगारी
3- कांस्टेबल विपिन चन्द्र कोतवाली जसपुर ऊधम सिंह नगर ।