जसपुर के फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में किया गया भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन,किया गया सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आवाह्न 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: भाजपा अल्पसंख्यक लाभार्थी सम्मेलन में भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धि गिनाई गईं तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आवाह्न किया गया ।
जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर में फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में भाजपा अल्पसंख्यक लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सलाह समिति के उपाध्यक्ष कैबिनेट मंत्री विनय रूहेला ने सम्मेलन को संबोधित कर कहा कि उन्होंने लोगों की मांग पर जसपुर का हज कोटा बढ़वाया, अल्पसंख्यक बालिकाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने का कार्य कराया । इसके अलावा अल्पसंख्यक समाज के लोगों के लिए इसी प्रकार के कई कार्य कराए और सुविधाएं दिलाई । जसपुर में अथक प्रयास सेरोडवेज बस स्टैंड मंजूर कराया । जसपुर में आकाशवाणी केंद्र की स्थापना कराई । उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समाज के लोगों के लिए चलाई जाने वाली विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी और
अल्पसंख्यक समाज के लोगों का आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठायें ।

उन्होंने कहा कि चुनाव में तरह तरह के लोग आते हैं और तरह-तरह के प्रलोभन देते हैं। उनके झांसे में न आकर भाजपा को वोट करें। भाजपा ही अल्पसंख्यकों का उद्धार कर सकती है। आयोजक डा. यूनूस चौधरी ने सम्मेलन के बारे में बताते हुए भाजपा सरकारों की उपलब्गिधियां गिनाईं और बताया कि कैसे भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें अल्पसंख्यक समाज के हित में काम कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़, प्रभारी राकेश गिरी ने संवाद के जरिए सम्मेलन में बैठे लोगों से सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। साथ ही 2027 में भाजपा सरकार बनाने का आहवान किया।

जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने भी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। संचालन शरीफ अहमद ने किया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि तीरथ सिंह, नफीस सिद्दीकी , विनीत चौहान,फेजल , राजा,रईस अहमद, फखरूद्दीन, शमीम प्रधान, नईम प्रधान, उस्मान, शब्बू, सादिक अली, तौफिक अहमद,सरफराज, सारिम ,जमीर अहमद, सुरेंद्र सिंह, आदि आदि लोग मौजूद रहे।
इनको किया किया गया सम्मेलन में
सम्मानित
सम्मेलन में अतिथियों ने यूपी में एसआई बनी ग्राम राजपुर की सादिका सैफी, उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीएलओ शबाना,राज्य कर्मी रिजवाना खातून,उप प्रधान सानिब ,नीट परीक्षा पास करने वाले हसन हमीदी ,शिक्षक विनीत चौहान,पालीटैक्निक में रेंक लाने वाले मो.अबूजर, सलीम इदरीसी को शॉल भेंटकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता सलीम इदरीसी को भी शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का भव्य स्वागत
सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष कैबिनेट मंत्री विनय रूहेला व अन्य अतिथियों
अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़, प्रभारी राकेश गिरी,जिलाध्यक्ष मनोज पाल का आयोजक डा. यूनूस चौधरी एवं अन्य भाजपाईयों ने भव्य स्वागत किया।