जसपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह ने व्यापारियों से किया श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में पुलिस का सहयोग करने का अनुरोध

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर, ऊधम सिंह नगर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरिओम सिंह ने कहा कि सावन माह की कावड़ यात्रा प्रारंभ हो चुकी है जिसके लिए प्रशासन द्वारा बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न करने का प्रयास किया जा रहा है । हमें भी कांवड़ यात्रा में शिव भक्तों एवं प्रशासन का सहयोग देना चाहिए । उन्होंने व्यापारियों से अनुरोध किया कि जिस किसी व्यापारी द्वारा कांवड़ मार्ग पर अतिक्रमण किया हुआ है, वह अपना अतिक्रमण तुरंत स्वयं हटा लें । उन्होंने कहा कि गुरु नानक होटल रेस्टोरेंट से लेकर झंडा चौक तक दोनों तरफ निर्धारित की गई सीमा के अनुसार अपना-अपना अतिक्रमण हटा लें तथा स्वयं दुकान के आगे अपनी सीमा सड़क पर रंग लगाकर निर्धारित कर लें, ताकि प्रशासन की कार्यवाही से बचा जा सके । उन्होंने कहा कि व्यापारी इस अनुरोध को गंभीरता से लें ।