– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: भारतीय किसान यूनियन जसपुर की मासिक पंचायत में संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष रूप से बल दिया गया । दो पदाधिकारियों का प्रमोशन किया गया और पदाधिकारी के प्रमोशन का प्रस्ताव पास किया गया ।
किसानों की विभिन्न समस्याओं पर रोष व्यक्त किया गया । पंचायत के बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया गया ।
दिनांक 30 जुलाई 2026 को जसपुर कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में भारतीय किसान यूनियन,जसपुर, ऊधम सिंह नगर की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया ।



भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने पंचायत को संबोधित करते हुए विशेष रूप से संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया । प्रदेश के सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत बनाने अपना सहयोग दें । उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन कोई मामूली संगठन नहीं है । आज भारतीय किसान यूनियन विदेशों में भी काम कर रही है । भारतीय किसान यूनियन की नींव बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने रखी थी और उन्होंने यूनियन के लिए अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया । आज उन्हीं के पद चिन्हों पर भारतीय किसान यूनियन दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रही है । यूनियन केराष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भारतीय किसान यूनियन के लिए पूर्ण रूप से समर्पित हैं । आज इसी का परिणाम है कि यूनियन मजबूती के साथ खड़ी है और सरकारों से लोहा ले रही है । उन्होंने कहा कि हमारा संगठन मजबूत होगा तो अधिकारी यूनियन की पंचायतों में खुद चलकर आएंगे और किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के तौर पर हल करेंगे । इसलिए संगठन को मजबूत हमारा पहला काम है ।
पंचायत में किसनों की समस्याओं और संगठन को लेकर पांच प्रस्ताव पास किए गए । पंचायत में मांग की गई कि जसपुर ब्लॉक के सभी स्कूलों के सामने सड़कों पर स्पीड पर रहकर बनाए जायें, तुमरिया व भोगपुर डाम से निकालने वाली बड़ी एवं छोटी सभी नहरों की सफाई कराई जाए । जसपुर एवं काशीपुर समेत पूरे प्रदेश में धान क्रय केदो पर प्रति दिन 500 कुंतल धान तुलना चाहिए । सरकार द्वारा धान खरीद पोर्टल पर प्रतिदिन प्रति कांटा तौल होनी चहिए । संगठन की मजबूती को लेकर यूनियन के ब्लॉक अधक्ष जगीर सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी में लिए जाने और उनके स्थान पर यूनियन के युवा ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह को यूनियन का ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने, जसवीर सिंह को जिले में लिए जाने व मेहर सिंह को न्याय पंचायत भरतपुर का अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया गया । प्रस्ताव के अनुसार भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता द्वारा पंचायत में ही जसवीर सिंह को जिला उपाध्यक्ष और मेहर सिंह को न्याय पंचायत भरतपुर का अध्यक्ष मनोनीत कर मनोनयन पत्र दिए गए । उन्होंने कहा कि जागीर सिंह और अमनप्रीत सिंह के प्रमोशन के प्रस्ताव को स्वीकृति हेतु यूनियन की हाई कमान को भेजा जाएगा । पंचायत में मनोनीत पदाधिकारियों जसवीर सिंह व मेहर सिंह का माल्यार्पण कर व यूनियन के हरे कलर क परने पहना कर स्वागत किया गया । पंचायत की अध्यक्षता दीदार सिंह ने की और संचालन जिला अध्यक्ष ऊधम सिंह नगर (पश्चिम क्षेत्र) शीतल सिंह ने किया ।
पंचायत के बाद पंचायत में उठाई गई समस्याओं को लेकर एसडीएम जसपुर को ज्ञापन सौंपा गया । इस मौके पर भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, शीतल सिंह पट्टी वालिया,जगीर सिंह,अमनप्रीत सिंह, जगजीत सिंह भुल्लर, जसवीर सिंह, मेहर सिंह,धर्मेंद्र सिंह लखवीर सिंह लक्खा, सुखदीप सिंह सहोता , संजीव चौधरी आदि मौजूद रहे ।
भाकियू की मासिक पंचायत में पहुंचे अधिकारी
जसपुर: एस एम ओ जसपुर व सिंचाई विभाग के अभियंता सौरभ कुमार भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में पहुंचे और उन्होंने अपने अपने विभागों से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली और उनका यथासंभवम निस्तारण करने का आश्वासन दिया। एस एम ओ ने किसानों को धान खरीद पंजीकरण की जानकारी दी और धान खरीद संबंधी समस्याओं का यथासंभव निस्तारण करने का आश्वासन दिया । सिंचाई विभाग के अभियंता ने नहरों से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली और उनके शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया ।
भाकियू प्रदेश अध्यक्ष ने मौके पर ले जाकर दिखाई सिंचाई कर्मी को नहरों की दयनीय स्थिति
जसपुर: भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने यूनियन की मासिक पंचायत के बाद सिंचाई विभाग के कर्मचारी को मौके पर साथ ले जाकर आमका नहर व भगवंतपुर के पास से बहने वाली नहर की दयनीय स्थिति दिखाई । जिनकी सफाई न होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
फीका पार किसान सेवा सहकारी समिति के एमडी भी पहुंचे भाकियू की मासिक पंचायत में
जसपुर: भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में पहुंच कर जसपुर फीका पार किसान सेवा सहकारी समिति के प्रबंध निदेशक अरुण सोलंकी भी किसानों की समस्याएं सुनी और उनके आयतन संभव निस्तारण करने का आश्वासन दिया ।