सामाजिक संगठन राष्ट्र सेवा मंच जसपुर की बैठक में लिया गया 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: सामाजिक कार्यों के समर्पित सामाजिक संगठन राष्ट्र सेवा मंच जसपुर की एक बैठक का आयोजन संगठन के अध्यक्ष निकेश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में उन्हीं के कार्यालय में किया गया । बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक की पुष्टि की गई । उसके बाद संगठन को मजबूत बनाने तथा भविष्य में भी पूर्व की भांति सामाजिक कार्य करते रहने और संगठन को गतिमान बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया । संगठन के पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा किए जाने वाले कार्यों में सहयोग दिए जाने के लिए सहयोगियों और आम जनता का आभार व्यक्त किया । संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस मनाया जाएगा । निर्णय लिया गया
शिक्षक दिवस का कार्यक्रम स्वागत मंडप जसपुर में आयोजित किया जाएगा ।
संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें सर्वसम्मति से  सतीश ग्रोवर एवं अंकुर बंसल को शामिल किया गया । बैठक में संगठन के अध्यक्ष निकेश चंद्र अग्रवाल गौरव राजन अग्रवाल, उपाध्यक्ष यशपाल शर्मा, महासचिव श्रीमान विशाल कश्यप , कोषाध्यक्ष मंत्री डॉ मोहनलाल व नीरज कुमार बिश्नोई आदि उपस्थित रहे