श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान जसपुर क्षेत्र के पुलिस चौकी प्रभारियों को दिए गए शिव भक्तों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश,नादेही पुलिस चौकी क्षेत्र में लगाई गईं लाइटें

– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड : श्रावण मास में कार्बन कांवड़ लाने वाले शिव भक्तों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर, ऊधम सिंह नगर राजेश पांडे द्वारा रास्ते में पड़ने वाली जसपुर कोतवाली की पुलिस चौकियों के प्रभारियों को कांवड़ लाने वाले शिव भक्तों की सुरक्षा,सफाई, पथ प्रकाश के व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए तथा अन्य लोगों से भी पथ प्रकाश व्यवस्था हेतु मार्ग में लाइटें लगवाने का अनुरोध किया गया । प्रभारी निरीक्षक के निर्देशों के क्रम में नादेही पुलिस चौकी प्रभारी संतोष देवरानी द्वारा ग्राम प्रधान राजपुर और ग्राम प्रधान नादेही से वार्ता कर नेक्टाफ्रेश एग्रो फूड फैक्ट्री से लेकर उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश की सीमा तक लगभग 20 मर्करी लाइट लगवायी गई । इस व्यवस्था के दौरान नादेही पुलिस चौकी प्रभारी संतोष देवरानी,हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह,अशोक कुमार,ग्राम प्रहरी अर्जुन सिंह,राजपुर ग्राम प्रधान पिता शमीम अहमद, मुस्लिम अली,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष शरीफ खान मौजूद रहे।