प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जिला अध्यक्ष भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान ने श्रावण मास के पहले सोमवार को पूजा-अर्चना कर किया शिव मंदिर में जलाभिषेक

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जिला ( ऊधम सिंह नगर) अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर भगवान शिव के मंदिर में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया और भगवान शिव से समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की तथा प्रार्थना की कि सभी पर देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा बनी रहे तथा हमारे जीवन में सदैव धर्म, सेवा,सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो ।