-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर की जसपुर कोतवाली परिसर में आयोजित अमन कमेटी की बैठक में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-शिवरात्रि तथा मुस्लिम समुदाय के चेहल्लुम के त्यौहार पर शांति व्यवस्था बनाएं रखने की अपील की गई।

दिनांक 03.08.26 को जसपुर, ऊधम सिंह नगर कोतवाली परिसर में श्रावण मास कांवड़ यात्रा शिवरात्रि और मुस्लिम समुदाय के चेहल्लुम के त्यौहार के संदर्भ में अमन कमेटी बैठक का आयोजन किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा दोनों समुदायों के पर्वों पर शांति व्यवस्था बनाएं रख कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने की अपील की गई । अमन कमेटी की बैठक में क्षेत्र के भिन्न राजनीतिक व समाजिक संगठनो से जुड़े हुये सभी धर्मो के गणमान्य नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया । लोगों द्वारा अपने-अपने विचार रखे गए और सुझाव दिए गए ।