– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस ने 57 पाऊच अवैध शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” अभियान चलाया जा रहा है । जिसके तहत पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में जसपुर, ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा दिनांक 02.08.26 को रात्रि गस्त चैकिंग के दौरान कुलदीप उर्फ कुल्ली सिहं पुत्र जोगेंद्र सिंह उम्र निवासी भोगपुर डाम गुरुद्वारा नं 3 थाना जसपुर जनपद ऊधम सिंह नगर को भगवन्तपुर मझरा रोड के पास 57 पाउच अवैध शराब के साथ गिरफ्तार लिया गया। पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 320/26 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया ।
पुलिस टीम :
1- प्रभारी निरीक्षक राजेश पाण्डेय
2- उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद
3- कांस्टेबल परविन्द्र सिंह
4- कांस्टेबल जय शंकर प्रसाद, कोतवाली जसपुर, उधम सिंह नगर ।