भाजपा नेता खड़क सिंह चौहान ने श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुगम बनाने के लिए खोला दिल,जसपुर-भूतपुरी मार्ग पर अल्लहैपुर बॉर्डर पर लगवाईं 100 लाइटें,क्षेत्र वासियों ने की सराहना 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जिला अध्यक्ष खड़क सिंह चौहान ने श्रावण मास में हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटने वाले शिव भक्तों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए जसपुर-भूतपुरी मार्ग पर उत्तराखण्ड की सीमा में अल्लहैपुर बॉर्डर पर पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए 100 लाईटें लगवाईं, ताकि रात्रि के दौरान अंधेरे में अपनी कांवड़ के साथ यात्रा तय करने वाले शिव भक्तों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो सके । क्षेत्र वासियों द्वारा उनके इस पुनीत कार्य की सराहना की गई ।