जसपुर के सरकारी अस्पताल में किया गया चिकित्सा शिविर का आयोजन, 965 मरीजों ने उठाया लाभ ,7 अगस्त को भी लगेगा चिकित्सा शिविर 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर, ऊधम सिंह नगर में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर धीरेंद्र मोहन गहलोत के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का शुभारंभ अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार चौहान भी मौजूद रहे । शिविर मे 965 मरीज़ों ने लाभ उठाया ।
शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार किया । उनकी समस्त जांचें निःशुल्क की गयी। शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाए गये । शिविर में सेवा देने वाले डॉक्टर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजीव पुनेठा, ई एवं टी सर्जन डॉक्टर प्रियांक चौहान, डॉक्टर वीरेंद्र मिश्र, फिजिशियन डॉक्टर कीर्ति मेहरा, आखों के डॉक्टर धनेश्वरी खेतपाल, डॉक्टर आशु सिंघल, मोहम्मद साजिद, राहुल, ए बी भट्ट, नसीम अहमद ,शिवम् उपस्थित रहे ।
चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि यह चिकित्सा शिविर दिनांक 7/8/26 को भी लगेगा ।