– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: भारतीय किसान यूनियन काशीपुर की एक विशेष पंचायत में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए । 

भारतीय किसान यूनियन काशीपुर की एक विशेष पंचायत का आयोजन भाकियू नेता कल्याण सिंह के अली गंज रोड,काशीपुर स्थित आवास पर किया गया । पंचायत में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए । कल्याण सिंह को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष,टीका सिंह सैनी को जिला उपाध्यक्ष, बलविंदर सिंह को काशीपुर ब्लॉक अध्यक्ष व कश्मीर सिंह को काशीपुर ब्लॉक कोषाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र दिया गया । नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई और उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाकियू नेता बलजिंदर सिंह संधू,भाकियू प्रदेश सचिव दीदार सिंह, भाकियू जिला अध्यक्ष ऊधम सिंह नगर (पश्चिम) शीतल सिंह पट्टी वालिया, जसपुर ब्लाक अध्यक्ष जगीर सिंह, जसवीर सिंह,
दीपक चौधरी, सुरजीत सिंह, ऋषभ चौधरी, गुरदयाल व गुरदीप सिंह आदि मौजूद रहे ।