– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर क्षेत्र में गुलदार का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है । गुलदार गांव वीरपुर की एक पशु शाला से कुत्तिया को उठा कर ले गया और उसे मौत के घाट उतार दिया । जिस गांव में गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र में गुलदार ने आतंक मचा रखा है। जो रुकने का नाम नहीं ले रहा है । जानकारी के अनुसार 17 अगस्त 2026 को सांय करीब 7:30 बजे गुलदार ने जसपुर क्षेत्र के गांव वीर पुरी में दस्तक दी । गुलदार वीर पुरी निवासी प्रदीप कुमार पुत्र हरिराज सिंह की पशुशाला में घुसकर कुतिया को उठा कर ले गया और उसे मौत के घाट उतार दिया । जिससे गांव में हड़कंप मच गया । इस घटना से गांव वासियों में दहशत व्याप्त है । गांव वासियों ने मांग की है कि गांव के पास पिंजड़ा लगाकर गुलदार को पड़कर जंगल में छोड़ा जाए । उनका कहना है कि गुलदार रात-बिरात में किसी इंसान पर भी हमला कर सकता है । इसलिए समय रहते इस गुलदार को पकड़ा जाना चाहिए ।
ज्ञात तो कि एक सप्ताह के अंदर गुलदार के हमले की जसपुर क्षेत्र की यह दूसरी घटना है ।
गौरतलब है कि विगत 14 अगस्त 2026 को गुलदार पास के गांव रामनगर के पास से सलमान पुत्र जहीर उद्दीन उर्फ जरिया मिस्त्री की बकरी के बच्चे को चरते समय उठा कर ले गया था और उसे मौत के घाट उतार दिया था।