– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: गुलदार जसपुर क्षेत्र अंतर्गत गांव रामनगर वन के पास चर रही बकरियों के झुंड में से बकरी के बच्चे को उठा कर ले गया और उसे मौत के घाट उतार दिया ।

जानकारी के अनुसार विगत 14 अगस्त कोजनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र अंतर्गत गांव रामनगर वन निवासी सलमान पुत्र जहीर उद्दीन गांव के पास नहर की पटरी पर अपनी बकरियां चरा रहा था, तभी तभी अचानक गुलदार आ गया और बकरी के बच्चे को उठा कर नहर फांद कर नहर की दूसरी पटरी के पास गन्ने के खेत में लेकर घुस गया । जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया । लोगों ने शोर मचाया तो गुलदार बकरी के बच्चे को छोड़कर भाग गया । लेकिन बकरी के बच्चे ने दम तोड़ दिया । लोगों ने बताया कि घटना के करीब 1 घंटे के बाद गुलदार ने घटनास्थल के आसपास पुनः दस्तक दी । बकरी मलिक व गांव वासियों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी । इस वन कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया । बकरी मलिक ने गुलदार द्वारा मारे गए बकरी के बच्चे का मुआवजा देने की मांग की ।
इस घटना से गांव वासियों में दहशत व्याप्त है। गांव वासी इस कदर घबराए हुए हैं कि वे अपने खेतों पर जाने से भी कतरा रहे हैं ।
गांव वासियों ने मांग की है कि घटनास्थल के आसपास पिंजड़ा लगाकर गुलदार को पड़कर जंगल में छोड़ा जाए ।