गुलदार ने महिला को उतरा मौत के घाट,ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव बलिया की है घटना, गांव व आसपास के क्षेत्र में दहशत 

– सुशील चौहान 
उत्तर प्रदेश: ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव
बलिया में गुलदार ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया ।
जानकारी के अनुसार 18 अगस्त 2026 को गुलदार ने जनपद मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के सुरजन नगर-डिलारी रोड स्थित गांव बलिया की एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया । जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई । गुलजार के हमले में महिला की मौत होने से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना से गांव बलिया में आसपास के क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है ।