जसपुर पुलिस द्वारा किया गया ट्रांसफार्मर से कॉपर एवं तेल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, ट्रांसफार्मर से चोरी किया गया कॉपर, तेल व घटना में प्रयुक्त कार बरामद  

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस ने ट्रांसफार्मर से कॉपर व तेल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया ।
दिनांक 14/08/2026 को  अनिरुद्ध सिसोदिया द्वारा थाना जसपुर, ऊधम सिंह नगर में तहरीर देकर सूचना दी गई थी कि उसका नादेही में एक सोलर प्लांट है, दिनांक 04-05/08/26 की रात्रि  में अज्ञात चोरों द्वारा सोलर प्लांट में लगे ट्रांसफार्मर से आयल और उसमें लगा कॉपर चोरी कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफ.आई.आर न.340/26 u/s 127(2),305(a),331(4) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया । इससे पूर्व दिनांक 10-11/04/2026 की रात्रि को भी इसी सोलर प्लांट में इसी प्रकार ट्रांसफार्मर तोड़कर,खोलकर कॉपर और तेल चोरी किया गया था । जिसके संबंध में थाना जसपुर, ऊधम सिंह नगर में fir-no- 259/26 धारा- 303(2) bns के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था । दोनों अभियोगों की विवेचना उपनिरीक्षक संतोष देवरानी द्वारा  की जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर, अजय गणपति द्वारा घटना का संज्ञान लेकर घटना का तत्काल अनावरण करने हेतु पुलिस को तुरंत टीम गठित कर घटनाओं का अनावरण करने का आदेशित दिया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के उक्त आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जसपुर के नेतृत्व में जसपुर ऊधम सिंह नगर पुलिस टीम गठित की गई । जिसके द्वारा सुरागसी,पतारसी से  18/08/2026 को प्रातः 1- सराफत पुत्र मौ० नबी निवासी रानी नांगल थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद उ०प्र० उम्र 40 वर्ष, 2- संजीव कुमार पुत्र नेतराम निवासी मेवला धारु थाना टांडा जिला रामपुर उ०प्र०उम्र 30 वर्ष. 3- मोहन पुत्र जगदीश सिंह निवासी मेवला धारु थाना टांडा जिला रामपुर उ०प्र० उम्र 22 वर्ष मेवला धारु मुरादाबाद को गिरफ्तार कर उनसे ट्रान्सफार्मर से चोरी किए गये 30 लीटर तेल और 20 किलो ताम्बे का तार बरामद किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दोनों बार इस सोलर प्लांट में लगे ट्रान्सफार्मर से तेल और कॉपर चोरी किया था। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 324(4)/ 317(2) bns की बढोतरी की गयी। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के पेश किया गया ।
बरामदगी का विवरण:
1- घटना कारित करने में प्रयुक्त VIP नंबर UP20AY0001 की स्कॉर्पियो कार
2- ट्रांसफार्मर खोल कर तोड़कर उसमें से चुराया हुआ कॉपर एवं तेल
पुलिस टीम:
1- प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश पाण्डेय
2- व०उ०नि० भूपाल राम पौरी
3-उ०नि० संतोष देवरानी
4-उ०नि० प्रियांशु जोशी
5- उ०नि० रुचिका चौहान
6-उ०नि० देवेन्द्र बिष्ट
7-उ०नि० हरीश आर्य
8- उ०नि० हरीश प्रसाद
9-का० कुलदीप सिंह
10-का० भवान सिंह
11-का० अब्दुल मलिक
12- का० अशोक पवार
13-का० दीपक जलाल
14-हेoकाo कैलाश तोमक्याल SOG15- HG दीक्षित चौहान, कोतवाली जसपुर ऊधम सिंह नगर ।.