यूजीसी के खिलाफ 1 सितंबर 2026 को जसपुर में आयोजित होने वाली जन आक्रोश रैली मौसम खराब होने के कारण स्थगित

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: क्षत्रिय महासभा जसपुर के अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि जसपुर ऊधम सिंह नगर में 1 सितंबर 2026 को यूजीसी के खिलाफ आयोजित होने वाली सवर्ण समाज की जन आक्रोश रैली को मौसम खराब होने के कारण स्थगित कर दिया गया । जो सांय 4:00 बजे जसपुर के पुराना नगर पालिका चौक सब्जी मंडी में आयोजित होनी थी । उन्होंने बताया कि जन आक्रोश रैली की आगामी तिथि तय करने के बाद सूचित कर दिया जाएगा ।