भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने किया जयपुर नगर पालिका परिषद के शासन स नामित सभासदों का स्वागत

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: भारतीय जनता पार्टी की काशीपुर जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने अपने महुआ डाबरा नगर पंचायत स्थित प्रतिष्ठान पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद जसपुर,ऊधम सिंह नगर हेतु शासन द्वारा नामित सभासदों मनोज तोमर,पारुल बंसल, दीपक खन्ना प्रजापति व मुनेश कुमार का स्वागत किया और उन्हें शभकामनाएं दीं । उन्होंने शासन द्वारा नामित सभासदों का आवाह्न किया कि लगन-ईमानदारी और सेवाभाव से बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष रूप से जनता की सच्ची सेवा करें । कसौटी पर खरा उतरें और शासन के उद्देश्य को पूरा करें । शासन से नामित सभासद राजीव कुमार चौहान इसी कारण वश स्वागत कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए । इस मौके पर जसपुर भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार चौहान, कुलदीप बंसल, जसपुर नगर पालिका परिषद के सभासद गजराज सिंह चौहान,सौरभ गर्ग,विपलेश गुप्ता आदि लोग मौजूद थे ।