जसपुर क्षेत्र के भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंडुवा खेड़ा के ऐतिहासिक मंदिर कटारमल पर चलाया सफाई अभियान,सेवा,संस्कार एवं पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड:
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा नगर मंडल जसपुर एवं महुआडाबरा मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति की मौजूदगी में ऐतिहासिक कटारमल मंदिर,मंडुवा खेड़ा,जसपुर ऊधम सिंह के परिसर  में स्वच्छता अभियान चलाया। जिसके दौरान मंदिर परिसर की सफाई की गई तथा पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की । मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया । फल वितरण भी किया गया । मौजूद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंदिर के महंत से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया । भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति ने कहा कि भारतीय संस्कृति,संस्कार और समाज में सेवा भावना को जागृत करने के लिए यह अभियान चलाया गया । उन्होंने कहा कि हमारा  संगठन केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं, बल्कि सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के संकल्प के साथ समाज के बीच निरंतर कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर सोशल मीडिया इंचार्ज नवनीत कश्यप,नगर मंडल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पदम सिंह , महामंत्री हरीश ,महुआडाबरा मंडल के उपाध्यक्ष आमंत्रित आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति ने कहां कि कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कार्यकारिणी सदस्य ब्रह्मपाल सिंह एवं ओमपाल सिंह का विशेष सहयोग एवं सहभागिता रही। उन्होंने उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि सेवा ही संगठन की शक्ति है। संस्कार ही समाज की पहचान हैं । पर्यावरण संरक्षण ही आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।