जसपुर सैनी महासभा के पदाधिकारियों ने की 25 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले सैनी महासम्मेलन को सफल बनाने की अपील

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड : सैनी महासभा द्वारा 25 सितंबर 2026 को जनपद उधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर में विशाल सैनी महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। काव्या रिसोर्ट ठाकुरद्वारा रोड, जसपुर में आयोजित होने वाले सैनी महासम्मेलन जबरदस्त तैयारी चल रही है । सैनी महासभा, जसपुर के पदाधिकारियों ने समस्त सैनी बन्धुओं से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग दें।