प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम: दिनांक 27 सितम्बर-2026 दिन रविवार सुबह 11:00 बजे

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 सितंबर 2026 दिन रविवार को प्रातः 11:00 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 138 वें एपिसोड के माध्यम से भारत की समस्त जनता के साथ जुड़ेंगे व भारत की उपलब्धियों पर संवाद प्रस्तुत करेंगें । जसपुर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान व नगर महामंत्री रवि मणि व विशाल कश्यप एडवोकेट ने नगर में निवास करने वाले भाजपा के सभी जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों, समस्त मंडल पदाधिकारियों, समस्त पार्षदों शक्तिकेंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों , सभी मोर्चों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं से मन की बात कार्यक्रम में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया।