सुशील चौहान
उततर प्रदेश: गांव उमरपुर नत्थन में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई । जिससे मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर छा गई।
जानकारी के अनुसार 29 सितंबर को उत्तर प्रदेश के थाना रेहड़, बिजनौर अंतर्गत गांव उमरपुर नत्थन निवासी 24 वर्षीय युवक विशाल
पुत्र चंद्रभान सिंह भवन निर्माण के दौरान लोहे का सरिया कर रहा था, तभी सिद्ध होने पर लोहे का सरिया ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन से छू गया। जिससे युवक को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई । घटना की सूचना मिलने पर थाना रेहड़,बिजनौर उत्तर प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुत्र चंद्रभान सिंह भवन निर्माण के दौरान लोहे का सरिया कर रहा था, तभी सिद्ध होने पर लोहे का सरिया ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन से छू गया। जिससे युवक को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई । घटना की सूचना मिलने पर थाना रेहड़,बिजनौर उत्तर प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस अति दुखद और हृदय विदारक घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई । बताया गया कि विशाल की शादी की तैयारी चल रही थी। इसी के चलते मकान का निर्माण चल रहा था । विशाल कर भाई-बहनों में सबसे छोटा था और सबका लाडला था ।