सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: उत्तराखण्ड के जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के गांव सन्यासियों वाला से सटे उत्तर प्रदेश ,मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव राघूवाला निवासी मेहंदी बंदूकची के पोते करीब 14 वर्षीय अलफेज
पुत्र आरिफ को 5 अक्टूबर 2026 को सांय करीब 4:00 बजे बिजली की हाईटेंशन लाइन से करंट लग गया, जब वह गांव के खाली पड़े एक मकान की छत पर चढ़ा था, जिसके ऊपर से बिजली की हाई टेंशन लाइन गुजर रही है । करंट लगने से अलफेज बुरी तरह झुलस गया । जिसे तत्काल उपचार हेतु काशीपुर के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया । जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है । पता चला है कि उपचार के दौरान उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है । वह उपचार के दौरान जिंदगी और मौत से जूझ रहा है । दोनों गांवों व आसपास के क्षेत्र लोग उसके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं ।