सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: धान खरीद केन्द्रों पर धान खरीद न हो पाने पर किसान अत्यधिक चिंतित हैं। धान की तौल न हो के कारण किसानों में भारी रोष व्याप्त है। किसानों द्वारा 1 अक्टूबर 2026 से धान की तौल शुरू करने की मांग की गई थी । लेकिन धान की तौल शुरू नहीं हो पाई । धान की तने होने पर किसानों का धैर्य जवाब दे गया। धान की तौल शुरू किए जाने व धान खरीद संबंधी अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा 7 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे जनपद ऊधम सिंह नगर के सभी उपजिलाधिकारियों के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया ऐलान किया गया है । भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में सूचना जारी कर कहा है कि धान क्रय केंद्रों पर खरीद ना होने , कच्चे आढ़तियों द्वारा धान ना खरीदने व आवश्यकता अनुसार धान क्रय केंद्रों की संख्या न बढ़ाए जाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन को मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा। यह सूचना भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्षों को प्रेम सिंह सहोता,प्रदेश महासचिव दर्शन सिंह देओल, जिला अध्यक्ष गुरु सेवक सिंह द्वारा जारी की गई ।