जसपुर भाजपा नगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

-सुशील चौहान

उत्तराखण्ड : जनपद उधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर की भाजपा नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया । लक्ष्मीनगर ,जसपुर में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों नगर अध्यक्ष राजकुमार चौहान , भाजपा नगर महामंत्री रविमणि, भाजपा नगर महामंत्री विशाल कश्यप एडवोकेट ,नगर पंचायत महुवा डाबरा सभासद प्रतिनिधि एवं भाजपा मंडल मंत्री सिंटू चौहान, नगर पालिका सभासद करन चौधरी, सभासद प्रतिनिधि अभिषेक पधान का स्वागत किया गया एवं उन्हें नवीन दायित्व की बधाई दी गई। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह चौहान, जयपाल सिंह, कोमल सिंह व देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।