तमाम अटकलों के बावजूद जसपुर में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव हेतु नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू, नामांकन पत्रों की बिक्री के दौरान पहले दिन नामांकन पत्र खरीदने के लिए लोगों में मची आपाधापी, हुआ हल्ला-गुल्ला, बेकाबू हुए लोग, बंद करना पड़ा नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य

-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर विकासखंड में 24 जून 2025 को  ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायतरभ सदस्यों के चुनाव हेतु नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई ।
उत्तराखण्ड में होने वाले त्रि स्तरीय हस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चल रही तमाम अटकलों के बावजूद जनपद उधम सिंह नगर के प्रमुख क्षेत्र जसपुर के विकासखण्ड कार्यालय में 24 जून 2025 को अपराह्न करीब 2:00 बजे से उप जिला अधिकारी जसपुर चतर सिंह चौहान की मौजूदगी में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव हेतु नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू कर दी गई। नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होते ही खंड विकास कार्यालय परिसर में नामांकन पत्र खरीदने वालों व उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों में एक-दूसरे से पहले नमांकन पर खरीदने की होड़ लग गई । जिसके दौरान उनमें आपाधापी मच गई । जिसके दौरान गहमागहमी शुरू हो गई और हल्ला गुल्ला होने लगा । जब भीड़ बेकाबू हो गई तो नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य बंद करना पड़ा । तब कहीं जाकर वहां से लोगों की भीड़ हटी । यहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का अभाव देखा गया । कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले दिन ग्राम प्रधान पद के लिए 56 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 41 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई ।