जसपुर पुलिस ने नव वर्ष की की अच्छी शुरुआत, 208 पाउच कच्ची शराब के साथ 3 शराब तस्कर  गिरफ्तार

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस ने 3 शराब तस्कर गिरफ्तार कर नव वर्ष पर अपराध पर शिकंजा कसने की अच्छी शुरुआत की ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के दौरान क्रम में पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में 31/12/25 को सूत मिल पुलिस चौकी इंचार्ज एस आई इंद्र सिंह ढेला द्वारा पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान मंडुवाखेड़ा रोड पर मोटरसाइकिल UK04AE-6178 पर अवैध शराब ले जा रहे मोहल्ला गुजरातियान, जसपुर निवासी अब्दुल जब्बार पुत्र अब्दुल खालिद को गिरफ्तार कर लिया । उसके पास से 105 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई । पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 60/72 EX ACT के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
 नादेही पुलिस चौकी इंचार्ज एस आई संतोष देवरानी ने पुलिस टीम के साथ गश्त करते समय इण्टर कॉलेज रोड पर अवैध शराब ले जा रहे युवक समरपाल सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी गांव रायपुर,जसपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 40 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई । पुलिस ने उसके खिलाफ़ धारा 60 EX ACT के तहत मुकदमा पंजीकृत किया ।
हलका इंचार्ज एस आई हरीश आर्य द्वारा पुलिस टीम के साथ गश्त करते समय दौरान तहसील रोड पर गांव कालिया वाला, जसपुर निवासी सरजीत सिंह पुत्र हरबंस सिंह को अवैध शराब ले जाते गिरफ्तार कर लिया । उसके पास से 63 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई । पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 60 EX ACT के तहत मुकदमा पंजीकृत किया ।
पुलिस टीमों में एसआई-इंद्र सिंह ढेला, एसआई संतोष देवरानी ,एसआई हरीश आर्य, हेड कांस्टेबल मनोज रावत, हेड कांस्टेबल नवीन प्रकाश, कांस्टेबल अरुण कुमार, कांस्टेबल प्रविंदर सिंह,कांस्टेबल भअशोक पवार, कांस्टेबल विनीत कुमार शामिल रहे।