-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस द्वारा एक स्मैक तस्कर को 4.10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा द्वारा नशा जनपद में व्यापक स्तर पर नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में नए साल के पहले दिन 1 जनवरी 2026 को जसपुर कोतवाली अंतर्गत सूत मिल चौकी इंचार्ज एस आई इंद्र सिंह ढेला द्वारा पुलिस टीम के साथ गश्त करते समय मझरा रोड स्थित खण्डर के पास अमृतपुर पट्टी, जसपुर निवासी शाने आलम पुत्र जाकिर को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार कर लिया । तलाशी लिए जाने पर उसके पास से 4.10 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस द्वारा उसके खिलाफ धारा fn8/21 NDPS ACT के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
पुलिस टीम में जसपुर कोतवाली के
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी, एस एस आई जावेद मलिक, एसआई इंद्र सिंह ढेला, कांस्टेबल अरुण कुमार व कांस्टेबल प्रविंदर सिंह शामिल रहे ।