-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड : युवा कल्याण, शिक्षा, खेल तथा पंचायती राज विभाग द्वारा मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी खेल महाकुंभ का आयोजन जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख क्षेत्र जसपुर के जेनेसिस इंटर कॉलेज के मैदान में किया गया ।



शुक्रवार को जेनेसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में आयोजित विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान ने फीता काट कर किया । उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल बहुत जरूरी हैं। क्योंकि खेल न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं,बल्कि मानसिक, भावनात्मक,सकारात्मक दृष्टिकोण,आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी खेल जरूरी हैं । इसलिए हर बच्चों को खेलकूद गतिविधियों में उत्साह पूर्वक प्रतिभाग करना चाहिए । प्रतियोगिता का शुभारंभ अंडर 14 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ से हुआ जिसमें मोहम्मद अमन ने गोल्ड, हितेश चौहान सिल्वर व अंश नूर सिंह ने ब्रांच मेडल जीता। बालिकाओं में राधिका, आयशा परवीन व सोनी क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। 60 मीटर फर्राटा दौड़ में गगनदीप व आयशा कश्यप अब्बल रहे । बालिकाओं की लंबी कूद में आयशा कश्यप ने स्वर्णिम छलांग लगाई ।जबकि कौशल ने चांदी व राधिका ने ताबां झटका । गोला फेंक में रितिका, हर्षाली व सुरुचि ने शानदार प्रदर्शन किया। बालिका कबड्डी में न्याय पंचायत पूरनपुर के पीएम श्री नेहरू राइका महुआडाबरा की टीम ने न्याय पंचायत मेघा वाला को हराकर गोल्ड जीता । सोफिया ने स्पर्धा में जबरदस्त शानदार प्रदर्शन किया । कड़ाके की ठंड के बावजूद खिलाड़ियों में भरपूर उत्साह देखा गया । बच्चों के उत्साह को देखकर आयोजक व दर्शक दंग रह गए । और उन्होंने बच्चों के उत्साह की प्रशंसा की और उनका उत्साहवर्धन किया ।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनूप कौर, खंड विकास अधिकारी कमलेश कुमार कांडपाल, खंड शिक्षा अधिकारी हरि बाबू निरंजन, विद्यालय के प्रबंधक सनप्रीत सिंह सहोता, प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह, पीयूष अग्रवाल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार सैनी, ब्लॉक खेल समन्वयक केशव सिंह, सुभाष चंद्र, शमशेर अहमद, तस्लीम अहमद, अनूप सिंह, संजय वर्मा, अजय सैनी, विजय राज सैनी, दुष्यंत कुमार, विजेंद्र सिंह, ताविंदा अली, नीतू चौधरी, लता रानी, नूतन रवि, अलका सक्सेना, श्वेता नेगी, केवल सिंह, धीरेंद्र सिंह, धर्म सिंह विवेक कुमार, निश्चित कुमार, हेमेंद्र पाल, खेल प्रशिक्षक रवि कुमार आदि मौजूद रहे।