-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: रात्रि के दौरान चौराहे पर पड़े एक शराबी की ठंड से ठिठुर कर हालत बिगड़ने जसपुर पुलिस ने उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया । 

जानकारी के अनुसार 4 दिसंबर 2026 की रात्रि में नशे में धुत्त एक शराबी जनपद ऊधम सिंह नगर के नगर जसपुर के सुभाष चौक पर पड़े एक शराबी की ठंड से ठिठुर कर हालत बगड़ गई । सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने उसे पास जल रहे अलाव की ओर खींचकर तपाया । उसके बाद 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया और मोबाइल के माध्यम से उसके परिजनों को सूचना दी । मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की ।
Post Views: 239