जसपुर क्षेत्र के गांव भगवंतपुर में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार विशाल बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, सुनी गईं समस्याएं, संबंधित विभागों  के अधिकारियों को दिए गए समय से समस्याओं का समाधान करने के निर्देश एवं लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की दी गई चेतावनी,शिविर में 138 शिकायतों का किया गया पंजीकरण  

 -सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड : जसपुर क्षेत्र के जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख क्षेत्र जसपुर के गांव भगवंतपुर में जन-जन की सरकार जन-जन्म के द्वार अभियान के अंतर्गत मुख्य अतिथि कृषि मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल डब्बू की अध्यक्षता में
विशाल बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याएं सुनी गई । कुछ सामान्य समस्याओं का मौके पर ही  निस्तारण किया गया । गम्भीर समस्याओं का संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए और समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की कोई लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। शिविर में कुल 138 शिकायतें दर्ज क गईं ।
बहुउद्देशीय शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,जसपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ धीरेन्द्र मोहन गहलोत के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब 500 ग्रामीणों  को चिकित्सा सुविधाएं प्रदान कीं । शिविर में डॉक्टर आशु सिंघल, डॉक्टर प्रियांक,डॉक्टर हर्षिता ने 13 दिव्यांग जनो की जॉच की। 353 लोगों की खून, शुगर बीपी,एक्सरे व बलगम की निशुल्क जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम मे डॉक्टर राजीव गौतम, डॉक्टर साजिद, डॉक्टर अतुल, डॉक्टर वर्तिका,रूपा रजीत किरन उपेन्द्र गिरजा दिव्या सरिता अनीता बालम दिनेश अक्षय राजेश्वर शिवम स्वांति व पूजा भैरवी शामिल रहे।
शिविर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल डब्बू, पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल, ब्लॉक प्रमुख अनूप कौर,भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल,युवा भाजपा नेता शीतल जोशी आदि की देखरेख में फरियादियों की समस्याएं सुनीं गईं । सभी ने शिविर कार्यक्रम को संबोधित कर उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमी के नेतृत्व की मुक्त कंठ से सराहना की गई । मुख्य अतिथि श्री डब्बू ने कहा कि शिविर में फरियादियों की समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान करने का प्रयास किया जाएगा । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की फरियादियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए और इसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बढ़ती जाए । उन्होंने कड़ी चेतावनी दी कि यदि किसी अधिकारी द्वारा किसी प्रकार की कोई लापरवाही बरती गई तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी । क्षेत्रीय विधायक आदेश सिंह चौहान ने भी फरियादियों की समस्याओं के समाधान में सहायता की । उसके बाद उन्हें किसानों के एक दूसरे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाना पड़ा । अतिथियों के जाने के बाद तहसीलदार दिलीप सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारीयों की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए ।
जसपुर: बहुउद्देशीय शिविर में एस एम ओ अनुपस्थित पाए गए । इस पर मुख्य अतिथि मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल डब्बू ने खासी नाराजगी जताई और तत्काल फोन करके जिले के अधिकारी को जानकारी दी और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।
जसपुर: बहुउद्देशीय शिविर में अपने विकलांग पुत्र को लेकर पहुंची महिला मोहल्ला गुजरातियान,जसपुर,ऊसिंन निवासी मोनिका पत्नी राजीव कुमार को काफी कोशिश की जाने के बावजूद बेटे का विकलांग प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया । जिसके कारण वह बेचारी निराश होकर बैरंग लौट गई ।