जसपुर से घर के ताले तोड़कर चोरी करने वाला शातिर चोर कमल उर्फ चीनू गिरफ्तार,1.5 लाख का जेवर व नकदी बरामद, पुलिस ने घटना का खुलासा करने में 24 घंटे अंदर प्राप्त की सफलता

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड : जसपुर पुलिस द्वारा परिजनों की गैर मौजूदगी में घर में घुसकर चोरी करने वाले शातिर चोर को 24 घंटे के अदर गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किया गया करीब डेढ़ लाख रुपए का जेवर व नकदी बरामद करने में सफलता प्राप्त कर ली गयी ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नौशाद पुत्र मो यूसुफ निवासी नई बस्ती,जसपुर, ऊसिंन अपने परिवार के साथ शादी में रामनगर, नैनीताल गया हुआ था । दिनांक 14.01.26 को जब नौशाद का परिवार अपने घर वापस पहुंचा तो परिजनों ने घर के ताले टूटे हुए पाये और सामान तितर-बितर पाया । अज्ञात चोरों द्वारा घर में रखे सोने/चांदी के जेवरात और नगद 6000/- रुपये चोरी कर लिए गए थे । नौशाद ने घटना के संबंध में जसपुर कोतवाली में तहरीर दी । जिसके आधार पर पुलिस द्वारा अज्ञात के खिलाफ धारा 305(a)/331(4) BNS के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा के आदेशानुसार द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धर-पकड़ अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर व अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में दिनांक 15/01/2026 को मुखबिर की सूचना पर घटना के विवेचक जसपुर बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज एस आई भोपाल राम पौरी द्वारा पुलिस टीम के साथ बिजली घर के पास पहुंच कर कमल उर्फ चीनू पुत्र हरपाल सिंह निवासी मोहल्ला नत्था सिंह, जसपुर, ऊसिंन को गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस द्वारा उसके कब्जे से चोरी किया गया जेवरात व नगद रुपये बरामद कर लिए गए । घटना के संबंध में दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
आरोपी से बरामद जेवर व नकदी: 
01 सोने का लॉकेट
01 सोने की चैन
02 सोने की कान की बाली
01 जोड़ी चाँदी की पायल
02 जोड़ी चाँदी के बिछवे
01 चांदी की अंगूठी
02 आर्टिफिशियल अंगूठी
02 आर्टिफिशियल चैन
6000/- रुपये नगद
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी
एस एस आई जावेद मलिक
एसआई भोपाल राम पौरी
हेड कांस्टेबल देवेन्द्र पांड्य
कांस्टेबल इंद्र सिंह नेगी
कांस्टेबल कुलदीप सिंह