-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड : भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा जसपुर क्षेत्र में हुई मोटर चोरी की घटनाओं का खुलासा करने व मोटर चोरी की घटनाओं को रोकने की मांग को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया ।

जसपुर क्षेत्र में किसानों के खेतों पर फसलों की सिंचाई हेतु राखी विद्युत मोटरों की चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं । जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है । आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन (भाकियू ) के स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र के किसानों के खेतों से मोटरें चोरी होने की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने व मोटर चोरी की घटनाओं को रोकने की मांग को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन सौंपने के बाद भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में पुलिस को चेतावनी दी कि यदि 25 जनवरी तक पुलिस ने किसानों की मोटर चोरी की घटनाओं का खुलासा न किया गया तो आंदोलन करने के लिए वादे हो जाएंगे । इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष जगजीत सिंह भुल्लर, युवा भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह,जगदीप सिंह सहोता,उदय राज सिंह,उदय वीर सिंह आदि भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे ।