जसपुर में 1 फरवरी को होगा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर में 1 फरवरी 2026 को जसपुर नादेही चीनी मिल रोड मनोकामना मंदिर के सामने महादेव नगर शिवाजी बस्ती जसपुर में आयोजित किया जाएगा । विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सनातन संस्कृति, सनातन धर्म और सामाजिक एकता को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से सर्व हिंदू समाज के तत्वावधान में इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्यकारिणी का गठन किया गया । खड़क सिंह चौहान कार्यक्रम के संयोजक हैं  । उन्होंने बताया कि सम्मेलन के बाद कार्यक्रम कार्यक्रम स्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्य वक्ता देवेंद्र सिंह,अखिल भारतीय संयोजक संस्कार भारती (मचिया कला) उपस्थित रहेंगे । जो सनातन संस्कृति और हिंदू जागरण पर अपने विचार रखेंगे । यह विराट हिंदू सम्मेलन हिंदू जागरण की दिशा में नई ऊर्जा और चेतना प्रदान करेगा। सम्मेलन के माध्यम से समाज में सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण, सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया जायेगा । कार्यक्रम को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पूरा सहयोग किया जा रहा है। आयोजन समिति ने नगरवासियों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है ।