-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए आपरेशन क्रैक डाउन शुरू किया।
जनपद ऊधम सिंह नगर के नवनियुक्त
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशानुसार कोतवाली जसपुर पुलिस ने आपराधिक तत्वों और संदिग्धों के विरुद्ध आपरेशन क्रैक डाउन अभियान शुरू कर दिया ।
यह अभियान 15 फरवरी से शुरू किया गया जो 15 मार्च तक चलेगा । इस अभियान का मुख्य लक्ष्य जनपद को पूरी तरह बाहरी अपराधियों से सुरक्षित बनाना है।
यह अभियान 15 फरवरी से शुरू किया गया जो 15 मार्च तक चलेगा । इस अभियान का मुख्य लक्ष्य जनपद को पूरी तरह बाहरी अपराधियों से सुरक्षित बनाना है।अभियान के अंतर्गत दिनांक 16/02/2026 को कोतवाली जसपुर पुलिस द्वारा जसपुर में ईदगाह रोड, धर्मपुर तथा पतरामपुर क्षेत्र में किरायेदार, नौकर तथा रेड़ी फेरी वालों के सत्यापन कर अभियान शुरू किया गया । सत्यापन न होने पर एक मकान मालिक का 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 10 हज़ार रुपये का चालान किया तथा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 4 व्यक्तियों का नगद चालान किया गया ।
कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने जनता से अपील की कि अपने किरायेदारों और बाहरी कर्मचारियों का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। उन्होंने कहा कि सजग रहें, सुरक्षित रहें और इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें ।