प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 3 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से होगा जसपुर क्षेत्र के अहमदनगर-सन्यासियोंवाला मार्ग का पुनर्निर्माण

उत्तराखण्ड : जसपुर के पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत लगभग पौने 4 करोड़ रुपए की लागत से जसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अहमदनगर-सन्यासियोंवाला तक लगभग 5.1 किलोमीटर मार्ग की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृती प्राप्त हो गयी है और मार्ग के निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है । शीघ्र ही उक्त मार्ग का निर्माण प्रारंभ होगा। उक्त मार्ग की स्वीकृति होने पर पूर्व विधायक डॉ शैलेन्द्र मोहन सिंघल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , मुख्यमंत्री पुष्कल धामी, सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार , मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान जी, जिला महामंत्री डॉ सुदेश चौहान जी, सुधीर विश्नोई ,अशोक खन्ना, तरुण गहलोत, अभिषेक चौहान, विशाल कश्यप, मनदीप चौधरी, मनप्रीत लाडी, विनोद प्रजापति, आशीष चौहान आदि लोग मौजूद रहे।