-रिपोर्ट सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस द्वारा एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्ष ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा जनपद में वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर, क्षेत्राधिकारी बाजपुर के नेतृत्व में जसपुर पुलिस द्वारा न्यायालय से अन्तर्गत धारा 323/504/506 BNS में जारी वारंट के आधार पर वारंटी फरमान पुत्र असलम निवासी बढ़ियोंवाला,जसपुर को घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस टीम:
एसआई गोविंद सिंह मेहता
कांस्टेबल सुभाष डुंगरियाल
कांस्टेबल प्रशांत कुमार
Post Views: 131