उत्तराखण्ड: निकाय चुनाव में दूसरे प्रत्याशी चुनाव रैली में भाग लेकर अनुशासनहीनता किए जाने व पार्टी विरोधी गतिविधियों के मद्देनजर जसपुर की पूर्व चेयरमैन मुमताज बेगम के प्रतिनिधि हाजी जाहिद हुसैन को बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित कर दिया गया और उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई । उक्त जानकारी
बहुजन समाज पार्टी के जसपुर के विधानसभा अध्यक्ष सत्यपाल सिंह सागर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यवाही पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षता बहन कुमारी मायावती के दिशा निर्देशों के पालन में की गई है ।