ईद के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जसपुर पुलिस द्वारा किया गया फ्लैग मार्च

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: ईद के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जसपुर पुलिस द्वारा नगर में फ्लैग मार्च किया गया ।
एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी  बाजपुर के निर्देशन में ईद के त्योहार पर जसपुर (ऊधम सिंह) में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 18 मार्च 2026 को जसपुर पुलिस द्वारा नगर के संवेदनशील व घनी आबादी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया तथा लाउडस्पीकर के माध्यम से आम जनता से ईद के पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक मानने की  अपील की गई ।