जसपुर पुलिस द्वारा 2 युव 315 बोर के 2 तमंचों व 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों से लेस 2 युवकों को 315 के 2 तमंचों व 2 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा जनपद में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध व्यापक अपराध नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है । जिसके अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक काशीपुर  एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में दिनांक 25/03/2026 को जसपुर, ऊसिंन कोतवाली अंतर्गत पुलिस चौकी धर्मपुर प्रभारी उप निरीक्षक विजय सिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ गश्त करते समय मुखबिर की सूचना पर युवक मनोज उर्फ सोनू पुत्र कलुआ सिंह निवासी मंशा पट्टी जसपुर ,ऊसिंन को 01 अदद अवैध 315 बोर तमंचा व 01 जिंदा कारतूस के साथ तथा उसी क मोहल्ले के युवक अर्जुन सिंह पुत्र भोपाल सिंह को 01 अदद अवैध 315 बोर तमंचा व 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस द्वारा उनके खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उनका चालान कर दिया गया ।
पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों की आपस में घनिष्ठता है और दोनों एक दूसरे के जिगरी दोस्त हैं और दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं । खिलाफ पहले से चोरी व आर्म्स एक्ट के करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली लिस टीम :
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी 
एसएसआई जावेद मलिक 
एसआई विजय सिंह
कांस्टेबल अरुण कुमार 
कांस्टेबल अब्दुल मलिक 
कांस्टेबल हेम चंद्र फुलेरा 
कांस्टेबल ललित नेगी, कोतवाली जसपुर (उधम सिंह नगर) ।