-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर विकास खण्ड के ग्राम प्रधानों ने प्रधान संघ के अध्यक्ष पद को लेकर चली आ रही भ्रम की स्थिति को समाप्त कर दिया और हस्ताक्षर युक्त सहमति दे कर पूर्व में चुने गए प्रधान संघ के अध्यक्ष गुरमेज सिंह के नाम पर ही मोहर लगाई ।
2 अप्रैल 2026 को जनपद उधम सिंह नगर के प्रमुख विकासखण्ड जसपुर के ग्राम प्रधानों की एक आवश्यक बैठक ग्राम नारायणपुर स्थित सत्कार ढाबे पर आयोजित की गई ।
जिसमें विकासखण्ड के 51 ग्राम प्रधानों में से 32 ग्राम प्रधानों ने भाग लिया । जिन्होंने सर्वसम्मति से प्रधान गुरमेज सिंह को प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना जाने के बाद चंद ग्राम प्रधानों द्वारा एक अन्य प्रधान को प्रधान संघ का अध्यक्ष चुन कर समानांतर संगठन खड़ा किए जाने पर चिंता व्यक्त की और सर्वसम्मति से पहले चुने गए प्रधान संघ के अध्यक्ष के नाम पर हस्ताक्षर युक्त सहमति देकर प्रधान संघ के अध्यक्ष को लेकर चली आ रही भ्रम की स्थिति को सहर्ष समाप्त कर दिया और ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष पद के लिए गुरमीत सिंह के नाम पर मोहर लगाई । 
बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों व सहयोगियों ने गुरमेज सिंह के को पुनः बधाई दी । उन्होंने हर समय उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का विश्वास दिलाया । गुरमेज सिंह ने बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया ।
जिसमें विकासखण्ड के 51 ग्राम प्रधानों में से 32 ग्राम प्रधानों ने भाग लिया । जिन्होंने सर्वसम्मति से प्रधान गुरमेज सिंह को प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना जाने के बाद चंद ग्राम प्रधानों द्वारा एक अन्य प्रधान को प्रधान संघ का अध्यक्ष चुन कर समानांतर संगठन खड़ा किए जाने पर चिंता व्यक्त की और सर्वसम्मति से पहले चुने गए प्रधान संघ के अध्यक्ष के नाम पर हस्ताक्षर युक्त सहमति देकर प्रधान संघ के अध्यक्ष को लेकर चली आ रही भ्रम की स्थिति को सहर्ष समाप्त कर दिया और ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष पद के लिए गुरमीत सिंह के नाम पर मोहर लगाई । 
बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों व सहयोगियों ने गुरमेज सिंह के को पुनः बधाई दी । उन्होंने हर समय उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का विश्वास दिलाया । गुरमेज सिंह ने बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया ।उपस्थित ग्राम प्रधानों ने मालाएं पहनाकर गुरमेज सिंह का स्वागत किया । खुशी में मिष्ठान वितरण किया गया ।