ऊधम सिंह नगर लेखपाल संघ का त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न,पिंटू कुमार बने लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के लेखपाल संघ का त्रैवार्षिक वार्षिक चुनाव किया गया।
8 अप्रैल 2026 को जिला पंचायत सभागार ऊधम सिंह नगर में चुनाव पर्यवेक्षक आशुतोष व राजीव बिष्ट के नेतृत्व में लेखपाल संघ का  त्रैवार्षिक चुनाव किया गया । जिसमें पिंटू कुमार को लेखपाल संघ का जिला अध्यक्ष, इंदु भट्ट को महामंत्री, धीरेंद्र सिंह को प्रथम उपाध्यक्ष व मीनाक्षी गोस्वामी को द्वितीय उपाध्यक्ष , हेमा यादव को संगठन मंत्री, रोहित शर्मा को कोषाध्यक्ष व अंकित सक्सेना को ऑडिटर चुना गया । लेखपाल संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को लेखपालों ने बधाई दी और उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया । इस मौके पर जिला ऊधम सिंह नगर के लेखपाल मौजूद रहे ।