जसपुर में बड़ी घटना, दुकान पर शराब पीने से मना करने पर उग्र होकर नाबालिग पर धारदार पेपर कटिंग ब्लेड से जानलेवा हमला, पेट,कमर और जांघ पर गहरे घाव,आये कुल 56 टांके, हमलावर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त ब्लेड बरामद, पुलिस की तत्परता की सराहना

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर में दुकान पर बैठकर शराब पीने से मना करने पर एक युवक ने दुकानदार के नाबालिग भतीजे पर पेपर कटिंग ब्लेड से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । उसके शरीर पर आए घावों पर कुल 56 टांके आए । नाबालिग की हालत इतनी गंभीर हो गई उसकी जान मुश्किल से बच पाई । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से घटना में प्रयुक्त पेपर कटिंग ब्लेड बरामद कर लिया । पुलिस टीम की तत्परता पूर्ण इस बड़ी कार्रवाई पर की सराहना की गई ।
पुलिस जानकारी के अनुसार जसपुर कोतवाली अंतर्गत गांव हमीरा वाला निवासी युवक गौरव पुत्र जय सिंह  दिनांक 06/04/2026 की रात्रि में सुभाष चौक के पास स्थित एक कन्फ़ेक्शनरी की दुकान पर बैठकर शराब पीने लगा । दुकानदार के नाबालिग भतीजे ने शराब पीने से मना किया । इस पर युवक उग्र हो गया और उसने दुकानदार के नाबालिग भतीजे पर धारदार पेपर कटिंग ब्लेड से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । हमले में पीड़ित के पेट, कमर एवं जांघ पर गंभीर व गहरे घाव आए । हमलावर ने पीड़ित के शरीर के विभिन्न हिस्सों पर कई लंबे-लंबे कट लगा दिए । हमलावर युवक घटना को अंजाम देने के बाद  मौके से फरार हो गया । गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया । पीड़ित के शरीर पर हुए घावों पर कुल 56 टांके आए ।
पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 127/26, धारा 109/115(2)/351(2)/352 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया । घटना की जांच उपनिरीक्षक भूपाल राम पौरी को सौंपी की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर,अजय गणपति द्वारा तत्काल इस घटना का संज्ञान लेकर वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के क्रम में पुलिस को त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया । वरिष्ठ पुलिस के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में दिनांक 09/04/2026 को बाजार पलिस चौकी इंचार्ज एस आई भूपाल राम पोरी द्वारा पुलिस टीम के सहयोग से हमलावर युवक गौरव कुमार पुत्र जय सिंह, निवासी ग्राम हमीरावाला , चौकी पतरामपुर, कोतवाली जसपुर, ऊसिंन उम्र लगभग 25 वर्ष को गिरफ्तार लिया । पुलिस द्वारा आरोपी युवक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पेपर कटिंग ब्लेड भी बरामद किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया ।
पुलिस टीम :
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी 
एसएसआई जावेद मलिक 
एसआई  भूपाल राम पोरी  
हेड कांस्टेबल नवीन प्रकाश 
होमगार्ड दीक्षित कुमार , कोतवाली जयपुर ऊधम सिंह नगर ।