-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा जनपद में अराजक तत्वों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के क्रम में जसपुर, ऊसिंन पुलिस द्वारा मोहम्मद आरफीन पुत्र शरीफ अहमद निवासी मोहल्ला डेहरिया ,जसपुर, ऊसिंन व शादाब पुत्र शब्बीर अहमद निवासी मोहल्ला नई बस्ती, जसपुर ,ऊसिंन पैसे के लेनदेन को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे, तभी उन्हें शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया ।
गांव पसोपुरा टांडा जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश निवासी जमील अहमद पुत्र बाबू अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था, तभी उसे शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 170/126/135 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर उप जिला अधिकारी ,जसपुर के न्यायालय में पेश किया ।