उत्तर प्रदेश के गांव सुआ वाला में डंपर से कुचल कर एक युवक की दर्दनाक मौत,परिवार में मचा कोहराम,गैस का सिलेंडर लेने जा रहा था युवक 

-सुशील चौहान 

उत्तर प्रदेश: गांव सुआवाला, बिजनौर में डंपर से कुचल कर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई । जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया ।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के गांव मकसूदा बाद ( उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के प्रमुख क्षेत्र जसपुर का सीमावर्ती गांव ) निवासी सुरेंद्र कुमार वर्मा का 28 वर्षीय पुत्र गुड्डू वर्मा 2 मई 2026 को प्रातः करीब 9:00 बजे अपने गांव से मोटरसाइकिल से भूतपुरी से कुकिंग गैस का सिलेंडर लेने जा रहा था कि निकटवर्ती गांव सुआ वाला के पास मुख्य मार्ग पर उसकी मोटरसाइकिल में एक डंपर में टक्कर मर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी घटनाएं स्थल पर ही मौत हो गई । घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौक पर पहुंची । पुलिस घटना स्थल का जायजा लिया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया । मृतक के परिजनों व सगे संबंधियों ने गमगीन माहौल में उसकी अंत्येष्टि कर दी । गुड्डू वर्मा की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया ।