– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड:
जसपुर पुलिस नेतृत्व 3 स्मैक तस्करों को गिरफतार कर लिया । जिनके पास से 18.73 स्मैक बरामद की गई ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में जनपद ऊधम सिंह नगर में नशा तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस अधीक्षक अपराध , पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर/काशीपुर के कुशल निर्देशन में 20/05/2026 को जसपुर ऊधम सिंह नगर कोतवाली के एस आई हरीश आर्य द्वारा पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान करन सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी कलियावाला , जसपुर ऊसिंन को 12.58 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस द्वारा उसके खिलाफ एफआईआर संख्या 194/26 धारा 8/21 NDPS ACT के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
कोतवाली जसपुर, ऊधम सिंह नगर अंतर्गत पुलिस चौकी नादेही इंचार्ज एस आई संतोष देवरानी द्वारा पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान युवक मोहम्मद ज़ैद पुत्र मो ज़ाहिद निवासी नई बस्ती, जसपुर, ऊसिंन को 03.31 ग्राम स्मैक के साथ तथा समीर पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी नई बस्ती जसपुर, ऊसिंन को 02.84 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार कर लिया गया। स्मैक तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UK18P6298 भी बरामद की गई । पुलिस द्वारा उसके खिलाफ एफआईआर संख्या 195 / 26 धारा 8/21/60 NDPS ACT के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय
एसआई संतोष देवरानी,
एसएसआई हरीश आर्य
कांस्टेबल विपिन चंद्र
कांस्टेबल कुलदीप सिंह
कांस्टेबल भवान सिंह
कांस्टेबल अरुण कुमार
कांस्टेबल अशोक कुमार
होमगार्ड दीक्षित कुमार कोतवाली जसपुर ऊधम सिंह नगर ।