-सुशील कुमार चौहान
उत्तराखण्ड : जसपुर क्षेत्र में एक युवक ने खेत पर पशु चरा रही एक अकेली महिला को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । घटना से हड़कंप मच गया । मौके पर पहुंचे परिजनों व अन्य लोगों ने महिला को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया । पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूछताछ हेतु एक युवक को हिरासत में लिया ।
जानकारी के अनुसार 23 म ई 2026 जसपुर क्षेत्र के एक गांव की एक महिला खेत पर अकेली पशु चरा रही थी , तभी अपराह्न 3:00 बजे एक युवक ने उसे बेरहमी से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । जिससे महिला अधमरी हो गई । युव अधमरी महिला को छोड़कर फरार हो गया । कुछ देर बाद आसपास के खेतों में घास काटने गई महिलाओं ने उसे घायल अवस्था में पड़े सिसकते हुए देखा । महिलाओं ने इस घटना की सूचना उसके परिजनों को दी । घटना की सूचना से गांव में बुरी तरह हड़कंप मच गया । महिला के परिजन में गांव वासी मौके पर पहुंचे । घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई । महिला को तत्काल उपचार हेतु काशीपुर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया और भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है । पीड़ित महिला के परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस से तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया । परिजनों ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी । पुलिस इस ममले की
गहन जांच कर रही है । पुलिस ने इस मामले में पूछताछ हेतु एक युवक को हिरासत में लिया है । पुलिस उस घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। हालांकि इस घटना के संबंध में पुलिस से किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिल पाई । इस युवक ने महिला को वे बेरहनी से क्यों क्यों पीटा । घटना के पीछे क्या राज है । यह तो पुलिस की जांच के बाद ही पता चल पाएगा । इस घटना से पीड़ित महिला के परिजनों व गांव वासियों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की ।