तीन दिन में भी ठीक नहीं हो पाई तेल प्लांट की विद्युत लाइन, प्लांट को नुकसान, मलिक चिंता में डूबा 

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जनपद उधम सिंह नगर के प्रमुख क्षेत्र जसपुर के  गांव मेघा वाला-कल्याणपुर रोड स्थित विरमल सिंह के तेल प्लांट की विद्युत लाइन 30 में 2026 को खराबह गई थी । उन्होंने बताया कि जब से उनके प्लांट की विद्युत लाइन खराब हुई है वे तभी से विद्युत विभाग के अधिकारियों विद्युत लाइन ठीक करने की मांग कर रहे हैं । लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों के कान तीसरे दिन भी जूं नहीं रेंगी । तीसरे दिन भी प्लांट की विद्युत लाइन खराब पड़ी रही। जिससे उनका भारी नुकसान हुआ । इसे लेकर वे काफी चिंतित हैं ।