-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर क्षेत्र के पतरामपुर ग्रामीण क्षेत्र से रात्रि के दौरान 11000 वोल्टेज की 400 मीटर लाइन चोरी हो गई ।
5 जून 2026 की रत्रि में जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के गांव मिलक सीपका से पतरामपुर होते हए भोगपुर धाम तीरथ नगर की ओर जाने वाली 11000 वोल्टेज की करीब 400 मीटर लाइन चोरी हो गई । नेशनल पुलिस सेवा संस्थान फाउंडेशन रिस्पेक्ट पुलिस के सदस्य गुरनाम सिंह निवासी भोगपुर डाम ने एसडीएम जसपुर, ऊधम सिंह नगर को प्रार्थना पत्र देकर विद्युत लाइन की चोरी का पता लगाने व विद्युत लाइन जुड़वाने की मांग की । एसडीएम ने विद्युत वितरण खंड जसपुर,ऊसिंन के अधिशासी अभियंता को बिजली लाइन चोरी के मामले में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए ।
Post Views: 119