उत्तराखण्ड आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री विनय रोहेला 19 जून 2026 को करेंगे जसपुर के निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण,फेयर स्टापेज बनाकर निर्माण स्थल से ही शुरू किया जाएगा बसों का संचालन 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री विनय कुमार रोहेला 19 जून 2026 को प्रातः 11:30 बजे जसपुर ऊधम सिंह नगर के निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण करेंगे । उल्लेखनीय है कि लंबे समय से जसपुर में रोडवेज बस स्टैंड बनाने की मांग चली आ रही थी। लेकिन रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण में  बार-बार व्यवधान पैदा हो रहा था । लेकिन आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री विनय कुमार रोहेला ने येन केन प्रकारेण जसपुर में रोडवेज बस स्टैंड बनवाने में सफलता प्राप्त कर ही ली।  जसपुर में रोडवेज बस स्टैंड बनने से क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है ।